फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ में तगड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था: कानपुर रेल हादसे की साजिश से ली सबक, सभी थानों को एडवाइजरी जारी

Sat, 14 Sep 2024 03:45 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कानपुर ट्रेन हादसे की साजिश के बाद रेलवे की ओर से सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में कुंभ मेले के मद्देनजर फोर्स की क्षमता भी बढ़ाए जाने पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रहेगी। रेलवे ट्रैक के किनारे मलिन बस्तियों और रेल अपराधियों पर विशेष निगरानी होगी। रेल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सिविल पुलिस से भी मदद ली जाएगी। सभी थानों में रेल अपराधियों के स्केच भी चस्पा कराए जाएंगे। यह बातें जीआरपी प्रयागराज एसपी अभिषेक यादव ने कैंट जीआरपी थाने के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महाकुंभ को लेकर तैयारियां चल रही हैं। कानपुर जैसी घटना नहीं होने पाए, इसके लिए खास रणनीति बनाई जा रही है। कानपुर में रेलवे ट्रैक पर मिले विस्फोटक के बाद सभी थानों को एडवाइजरी जारी हुई है। 

आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम की पेट्रोलिंग का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। फोर्स की क्षमता भी बढ़ाए जाने पर विचार किया जा रहा है। ट्रेन को तस्करी का जरिया नहीं बनने दिया जाएगा। बिहार जाने वाली ट्रेनों में विशेष चेकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन


इसके पूर्व उन्होंने कैंट स्टेशन स्थित क्षेत्राधिकारी कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जीआरपी थाना प्रभारियों संग समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान यात्री हॉल में लगेज स्कैनर, सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लिया। जीआरपी थाने पर सिपाहियों को ब्रीफ किया। निरीक्षण में सीओ कुंवर प्रभात सिंह, इंस्पेक्टर हेमंत सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें