सूबे की पर्यटन मंत्री ने किया काशी विश्वनाथ का दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में स्थित धरोहरों को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा। इसके लिए कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है।
पर्यटन मंत्री डॉ.रीता बहुगुणा जोशी ने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान केंद्र सरकार की स्प्रिच्युल सर्किट और हेरिटेज सर्किट के तहत चल रहे प्रयासों की जानकारी ली।
बताया गया कि मिर्जापुर के सिद्धनाथ दरी के 4.09 करोड़ रुपये, गाजीपुर में पवहारी बाबा मंदिर के लिए 31.4 लाख, मौनी बाबा धाम मंदिर के लिए 61.13 लाख, महाहर धाम के लिए 16.25 लाख, सोनभद्र में बथौली दुर्गा मंदिर के लिए 36.53 लाख, नियारदिन माता मंदिर के लिए 2.69 करोड़, रामलीला तालाब के लिए 24.50 लाख, चंदौली में सराय बलुआ के लिए 4.80 करोड़, वाल्मिकी कुंड शंकर मंदिर के लिए 16.18 लाख, नियमताबाद शिव मंदिर के लिए 33.40 लाख, संत रविदास नगर में बादे शिव मंदिर 1.01 करोड़, शीतला माता मंदिर के लिए 84.49 लाख, हरिहर नाथ मंदिर के लिए 32.85 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन पर जल्द काम शुरू होगा। मंत्री ने कहा कि ये कार्य समयबद्ध तरीके से कराए जाएं। यह भी कहा कि नगर निगम से खाली भवनों की जानकारी लेकर वहां बालगृह खोला जाएगा।