फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं देखने वाले आज कर रहे गठबंधनः रीता बहुगुणा जोशी

Wed, 20 Jun 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बनारस पहुंची रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी बुधवार को बनारस पहुंची। उन्होंने प्रदेश में गठबंधन के सवाल पर कहा कि यह उन लोगों का खेल है और वही जानें। हम इतना जानते हैं कि जनता हमारे साथ है मोदी जी के साथ है। इसी से घबराकर बाकी सब एक साथ आ रहे हैं।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि यह वही लोग हैं जो पहले एक दूसरे को फूटी आंख नहीं देखते थे आज एक जगह एक मंच पर खड़े होना चाहते हैं। कितने दिन खड़े हो पाएंगे यह देखना है।

कश्मीर के बारे में सवाल पूछने पर रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि बहुत प्रयास किया गया पाकिस्तान के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने का लेकिन वह लोग नहीं सुधरे। उनकी वजह से हमारी घाटी बदनाम होती रही।
विज्ञापन


जो भी आतंक फैलाएगा, जान के लिये खतरा बनेगा, विकास के लिये रोड़ा बनेगा उनके साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनकी गंदी हरकत किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

वहीं मंत्री ने विश्वनाथ कॉरीडोर में रजिस्ट्री के बाद लोगों द्वारा भयादोहन कर के पैसे मांगने को लेकर कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। अगर ऐसी जानकारी कोई भी देगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें