फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह से सेवानिवृत्त शिक्षकों को नहीं मिली पेंशन, रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षकों के मामले को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को वाराणसी मंडल के संयुक्त निदेशक पेंशन पंकज चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष सनत कुमार सिंह ने बताया कि मार्च में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सभी दस्तावेज पूर्ण हैं। ब्लॉकों से सभी की फाइलें एवं नो ड्यूज आ चुके हैं। वहीं, कोरोना काल में कुछ शिक्षक संक्रमित हो गए। कुछ शिक्षकों के परिजन कोरोना का शिकार हो गए। सेवानिवृत्त शिक्षकों का कहना है कि महामारी में लेखाधिकारी के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। बीएसए सुनवाई नहीं कर रहे हैं। पेंशन न मिलने से सेवानिवृत्त के बाद आर्थिक रूप से परेशान शिक्षकों की परेशानियां बढ़ रही हैं। अध्यक्ष सनत कुमार सिंह ने कहा कि अगर शिक्षकों को समय से पेंशन नहीं मिली तो संगठन धरना प्रदर्शन करेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि कोरोना काल की वजह से पेंशन रिलीज होने में देरी हुई है। लेखाधिकारी से वार्ता कर जल्द ही शिक्षकाें के पेंशन को लेकर जो दिक्कतें हैं वो दूर करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

पोर्टल के फेर में फं सा 6500 हजार शिक्षकों का वेतन
मानव संपदा पोर्टल से वेतन रिलीज होने की वजह से बेसिक शिक्षा विभाग के 6500 शिक्षकों को सैलरी नहीं मिली है। शिक्षकों में काफी रोष है। शासन ने जुलाई से सभी शिक्षकों का वेतन मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से उनके वेतन खातों में भेजने का निर्देश दिया था। लेखा विभाग की ओर से खातों की फीडिंग कराई जा रही थी। हालांकि, पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ियों के चलते वेतन नहीं भेजा जा सका है। शुक्रवार को शिक्षक नेताओं दुर्गा सिंह, ज्योति भूषण त्रिपाठी, श्याम नारायण, संजीव राय, अशोक सिंह, अनूप, राजेश सिंह, शांतेश्वर मिश्रा आदि ने लेखाधिकारी के सामने अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें