फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कैंसर से जूझ रहे रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ने गोली मारकर की खुदकुशी, घरवालों को लगा ट्रांसफार्म से आई आवाज

Thu, 26 Jun 2025 09:35 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले के चितईपुर थाना क्षेत्र के महामनापुरी कालोनी स्थित निजी आवास पर भोर में 3:30 बजे रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर आरके सिंह ने अपनी लाइसेंसी रायफल से खुद को सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
आरके सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह उर्फ आरके सिंह (65) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरके सिंह गले के कैंसर की बीमारी से 2019 से जूझ रहे थे। मुंबई में उनका कैंसर का उपचार चल रहा था। जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। जिसके बाद से उनका कीमो होता था। 
विज्ञापन


गले में दर्द के कारण पेन किलर के सहारे ही जीवन चल रहा था। बृहस्पतिवार की भोर में साढ़े तीन बजे चितईपुर थाना क्षेत्र के महामना नगर कालोनी स्थित अपने आवास पर लाइसेंसी रायफल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिस समय उन्होंने गोली मारी उस समय पत्नी बाथरूम में गई थी। आरके सिंह वाराणसी में ईओडब्लू से रिटायर हुए थे। परिवार में पत्नी, बेटा शशांक, बहू और दो बेटियां हैं। वे एक बेटी की शादी हुई है। मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले थे। कई वर्षों से मकान बनवा कर वाराणसी में रह रहे थे। 

इसे भी पढ़ें; News: हादसों में बच्ची समेत चार लोगों की मौत, झाड़-फूंक के बहाने ले जाकर दुष्कर्म किया; पढ़ें वाराणसी की खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर परिजनों ने समझा ट्रांसफार्मर से आई आवाज

छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
देर रात जब आरके सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की तो गोली की तेज आवाज सुनकर परिजनों ने सोचा कि घर के बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर से आवाज आई है। जब कमरे में पत्नी पहुंची तो नजारा देख पैरों तरे जमीन खिसक गई।

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन: सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर, कई दुकानदारों व थाना प्रभारी को दी चेतावनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें