एसपी चिराग जैन ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे साइबर अपराधियों के संपर्क में थे और खुद को अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करते थे। वे पीड़ितों से पैसे फर्जी खातों में जमा कराते और फिर एटीएम व चेक के जरिये निकालकर आगे भेज देते थे।
बरतें ये सावधानी
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें या राष्ट्रीय साइबर पोर्टल (
cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराएं। ओटीपी, पासवर्ड या व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करें। अजनबी नंबर से आई कॉल्स पर सतर्क रहें। डिजिटल अरेस्ट जैसी किसी कॉल से डरें नहीं, ऐसा कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। संदिग्ध लिंक या मेसेज पर क्लिक न करें।