हत्या की वारदात के तार कई जिलों से जुड़े हैं। दाह संस्कार के बाद बनारस पहुंचा तो पड़ोसियों से जानकारी मिली कि मकान से चोरी हो रही है। इसकी शिकायत कैंट पुलिस में दर्ज कराई तो पुलिस से जानकारी मिली कि मकान पर गाजीपुर के करीमुद्दीन निवासी राजेश चौहान और पत्नी कंचन चौहान का कब्जा है, जो ककरमत्ता स्थित जानकी नगर कॉलोनी में रहते हैं।
पुत्र अमित का आरोप है कि राजेश चौहान व उसकी पत्नी कंचन, गोरखपुर के चिलुआताल सेमरा निवासी बृजेश यादव व करजहो चिलुआताल निवासी रमेश यादव, जौनपुर पोखरा निवासी दिनेश कुमार सिंह, भोजूबीर निवासी निगमेंद्र सिंह सिसौदिया, गोरखपुर के सुभाष चंद्र बोस नगर कॉलोनी निवासी सुबोध कुमार द्विवेदी और शिवपुर भरलाई निवासी राजेश कुमार ने संपत्ति की लालच में अगवा करके हत्या कर दी। कैंट पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है।