शिक्षामंत्री से मिले वैदिक विज्ञान केंद्र के समन्वय
- फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्ञान-विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू ) परिसर में स्थापित वैदिक विज्ञान केंद्र के संचालन का जिम्मा जल्द ही केंद्र सरकार के हाथ में होगा। अभी बजट देने सहित संचालन से जुड़ी अन्य जिम्मेदारी प्रदेश सरकार के पास है।
सोमवार को केंद्र के समन्वयक प्रो. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी ने केंद्र सलाहकार समिति के सदस्य दिनेश चंद्र के साथ शिक्षा मंत्री डॉ. धर्मेंद्र प्रधान से मिलकर पत्रक सौंपा, जिस पर शिक्षामंत्री से सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। केंद्र द्वारा प्रकाशित स्मारिका और वैदिक पंचांग भेंट करने के साथ ही केंद्र के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।
एक ही छत के नीचे विद्यार्थियों को आधुनिक ज्ञान विज्ञान की शिक्षा के साथ ही शोध के अवसर मिल सके, इसके लिए वैदिक विज्ञान केंद्र की स्थापना कराई गई है। विश्वनाथ मंदिर के पास बने वैदिक विज्ञान केंद्र का शिलान्यास 18 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।