फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस: वाराणसी में डीएम ने 121 में से 7 समस्याओं का किया निपटारा, भूमि विवाद पर दिखाई गंभीरता; निर्देश

Sun, 19 Apr 2026 02:24 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जिलाधिकारी ने यह कहा कि शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हर नागरिक की समस्या का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान करना है। इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
डीएम सत्येंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले की सभी तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने तहसील पिंडरा में पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन


समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, कृषि, खाद एवं रसद, पंचायतीराज, विद्युत, सिंचाई और पीडब्ल्यूडी समेत विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 121 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 7 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर निपटाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

कार्रवाई के निर्देश

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों पर गंभीरता दिखाते हुए कहा कि ऐसे प्रकरणों का समाधान पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर सत्यापन कर करे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीन से जुड़े विवाद अक्सर तनाव का कारण बनते हैं, इसलिए इनका निष्पक्ष और त्वरित निस्तारण बेहद जरूरी है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना सुनिश्चित करें, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस के माध्यम से आम जनता को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे त्वरित समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें