मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि संबंधित भवन के खिलाफ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं काटा गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, नई सड़क स्थित एचएम इंटरनेशनल होटल में हाल ही में हुई आग की घटना के बाद फायर ब्रिगेड ने अपनी जांच तेज कर दी है। इस होटल का विद्युत कनेक्शन काटने के लिए भी विद्युत विभाग को नोटिस भेजा गया है।
लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से साफ है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में बड़ी दुर्घटनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। शहर में आग सुरक्षा मानकों के अनुपालन और विभागीय समन्वय की तत्काल आवश्यकता महसूस की जा रही है।