फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वाराणसी में दुर्व्यवहार से परेशान 32 स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों का इस्तीफा

Wed, 12 Aug 2020 04:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
दुर्व्यवहार से आजिज स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों का इस्तीफा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना काल में संक्रमण रोकने में लगे जिले के स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों ने जिला प्रशासन के एक अधिकारी के दुर्व्यवहार से क्षुब्ध होकर बुधवार को सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पद से अपना इस्तीफा सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह को सौंप दिया है।

विज्ञापन

उधर प्रभारियों के इस कदम के बाद स्वास्थ्य महकमे में जहां हड़कंप मचा हुआ है। वहीं सीएमओ डीएम से मिलने के लिए उनके कार्य आवास पहुंच गए हैं। जिले में 24 शहरी स्वास्थ्य केंद्र और ग्रामीण इलाके में आठ स्वास्थ्य केंद्र हैं।


स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों के निर्देशन में ही सैंपलिंग, कांटेक्ट ट्रेसिंग सहित अन्य कार्रवाई चल रही है। बुधवार को कोरोना काल मे दबाव में काम कराने, मुकदमा दर्ज कराने की धमकी, एडिशनल सीएमओ डॉ जंग बहादुर को बर्खास्त करने की धमकी, मौत के लिए जिम्मेदारी तय करने आदि का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारियों ने बताया कि वह एक डॉक्टर के तौर पर अपनी सेवा देंगे लेकिन इस परिस्थिति में प्रभारी पद पर काम नही कर पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें