बीएचयू में ड्यूटी दौरान सुरक्षा सहित कई मांगों पर कार्रवाई न होने पर जताया विरोध
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के बाद दोषियों पर कार्रवाई और बीएचयू में ड्यूटी के दौरान सुरक्षा की मांग को लेकर आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट एक बार फिर सड़क पर उतरे। बुधवार शाम आईएमएस बीएचयू के गेट से विवि मुख्य द्वार तक कैंडल मार्च निकालकर रेजिडेंट ने बीएचयू प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर नाराजगी जताई।
रेजिडेंट डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन बीएचयू के आह्वान पर 500 रेजिडेंट बुधवार शाम 5 बजे से ही आईएमएस में एकत्र हुए। वी वांट जस्टिस के नारे के साथ हाथ में कैंडल लेकर आईएमएस गेट से मुख्य द्वार तक पहुंचे। रेजिडेंटों ने कहा कि आरजी कर में घटना पर हड़ताल करने, आवाज उठाने के बाद भी सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आईएमएस प्रशासन के सामने सुरक्षा संबंधी जो भी मांगें रखी गई थीं, उस पर आश्वासन तो दिया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मार्च वाले रास्ते से लेकर मुख्य द्वार तक प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य रहे।