फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के विरोध में ट्रामा सेंटर के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, मरीज परेशान

Sat, 29 Feb 2020 11:25 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में डॉक्टरों के हड़ताल पर होने से परेशान मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में शुक्रवार को ओपीडी में मरीज दिखाने को लेकर छात्रों द्वारा रेजिडेंट की पिटाई के विरोध में रेजिडेंट शनिवार को हड़ताल पर चले गए। इस दौरान दूर दराज से आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल की वजह से ओपीडी प्रभावित है लेकिन इमरजेंसी में इसका कोई असर नही है।

विज्ञापन


ऑर्थोपेडिक्स डिपार्टमेंट की ओपीडी में हुई मारपीट में ट्रामा सेंटर प्रभारी की तहरीर पर एक पर मुकदमा हुआ और गिरफ्तारी भी हुई लेकिन तीन अन्य की गिरफ्तारी न होने की वजह से ही रेजिडेंट हड़ताल पर गए हैं।  बताते चलें कि हर दिन की तरह शुक्रवार को ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी थी। दोपहर करीब दो बजे एक छात्र मरीज को दिखाने पहुंचा था।

यहां किसी मरीज का प्लास्टर कर रहे डॉ. सौरभ कुमार के पास पहुंचकर दवा लिखने को कहा। डॉ. सौरभ ने इंतजार करने को कहा लेकिन यह बात छात्र को नागवार लगी और उसने मारपीट की धमकी दी। मामला बढ़ता देख डॉ. सौरभ ने दवा लिख दी। इसके बाद भी छात्र धमकी देते हुए निकला लेकिन कुछ देर बाद तीन अन्य साथियों के साथ ही मारपीट शुरू कर दी। उधर रेजिडेंटों की शिकायत पर प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. एसके गुप्ता ने लंका थानाध्यक्ष को तहरीर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें