फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर हटा दी और सीएनजी किट भी नहीं लगी, कमाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सीएनजी किट की कमी के चलते गंगा में मोटर चालित नावों को सीएनजी बोट में बदलने की गति प्रभावित हुई है। अब तक 350 नावों में ही सीएनजी किट लगाई जा सकी है। जबकि इससे ज्यादा मोटर चालित नावें गंगा में चल रही हैं। नाविकोें का कहना है कि सीएनजी किट लगाने के लिए मोटर हटा दिए हैं। कंपनी का कहना है कि किट अभी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

गंगा पुत्र जन कल्याण समिति के सदस्य दीपक साहनी ने बताया कि कार्यदायी संस्था से सीएनजी किट की मांग गई है। लेकिन किट अभी उपलब्ध नहीं होने की समस्या बता रहे हैं। योगेंद्र साहनी, कृष्ण साहनी ने बताया कि 20 दिन पहले नाव में सीएनजी किट लगाने के लिए संबंधित संस्था से संपर्क किया था। लेकिन किट उपलब्ध नहीं होने की बात बताई गई। हम लोगों ने सीएनजी किट लगवाने के लिए नाव से मोटर भी हटा लिए हैं। वहीं अंगद साहनी ने बताया कि उनकी दो नावों में सीएनजी किट लग गई है, जबकि तीन नावों में किट लगाने का इंतजार कर रहे हैं। सीएनजी किट लगाने वाली कंपनी के धनीराम ने बताया कि अब तक 80 नावों में किट लगाई है। अभी किट उपलब्ध नहीं है। 10 फरवरी तक दिल्ली से आएगा। इसके बाद किट लग पाएगी।
इनसेट -----------
नगर निगम में बैठक आज
सीएनजी किट मामले में सोमवार तीन बजे अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें नगर निगम के अधिकारियों के सीएनजी किट लगवाने और सर्वे कार्य में लगाए कर्मचारी भी शामिल होंगे। इसमें अब तक लगाए गए सीएनजी किट से संबंधित समस्या की भी समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटस
सीएनजी किट की कमी नहीं है। कोई भी मोटरबोट धारक आधार कार्ड और नाव लाइसेंस का कागज लेकर नगर निगम आकर संपर्क कर सकता है। - सुमित कुमार अपर नगर आयुक्त।
कुल नावें सीएनजी चालित नावें मोटर चालित नावें
900 350 550
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें