फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन मामला: जौनपुर में पांच माह से लापता किशोरी बुर्के में मिली, आरोपियों की तलाश में पुलिस

Fri, 25 Dec 2020 09:52 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

यूपी के जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र से पांच माह पहले संदिग्ध हाल में लापता हुई किशोरी शुक्रवार को सरायबीरु चौराहे पर बुर्का पहने मिली तो हड़कंप मच गया। शादी के लिए धर्म परिवर्तन की चर्चाओं के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया। अपहरण के आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से पांच माह पूर्व एक किशोरी (17) लापता हो गई। पिता ने गांव के ही मुश्ताक, अली खां, शाहजहां, शकील व करिया के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। केस दर्ज कर पुलिस ने मुश्ताक और शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया था। किशोरी और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस बीच शुक्रवार को अचानक सरायबीरु चौराहे पर किशोरी के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। किशोरी बुर्का पहने हुए थी। मामले की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस ने तत्काल उसे मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया। सर्की चौकी इंचार्ज राजनारायण चौरसिया का कहना है कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें