वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में अब कमी आती जा रही है। रविवार को 3358 सैंपल की रिपोर्ट में 128 नये मरीज मिले हैं। उधर पहले से होम आइसोलेशन में रहने वाले 238 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया, जबकि अस्पताल में भर्ती छह मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों की संख्या कम होने की वजह से संक्रमण दर 3.81 प्रतिशत रहा। जिले में तीसरी लहर में अब तक कुल 12351 मरीजों में 11110 के डिस्चार्ज, नौ की मौत के बाद इस समय 1232 सक्रिय मरीज हैं। रविवार को रिकवरी रेट 89.95 प्रतिशत रहा।