फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दिन में धूप से राहत, 4 डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दिन का मौसम बृहस्पतिवार को भी साफ रहा। इस वजह से लोगों ने ठंड से राहत महसूस की, लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि रात में ठंड रहने की वजह से न्यूनतम तापमान 7.0 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

जनवरी के दूसरे सप्ताह के शुरुआत से मौसम साफ दिखने लगा है। इधर दो दिन से दिन में हवा की रफ्तार कम होने और धूप निकलने से ठंड से राहत मिली है। हालांकि शाम होते ही फिर मौसम ठंडा हो जा रहा है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. राजीव भाटला ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने के आसार हैं। इस वजह से 10 से 12 जनवरी तक बादलों की आवाजाही के साथ ही नम हवाओं के चलने के आसार हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें