फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिलाध्यक्ष के लिए 90, महानगर अध्यक्ष के लिए आए 78 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। भाजपा में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद पर 168 कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को आवेदन किए। रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में जिलाध्यक्ष पद के लिए 90 और सिगरा स्थित महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष पद के लिए 78 लोगों ने आवेदन किया।
दोनों कार्यालयों में आवेदन के लिए कार्यकर्ता, पदाधिकारी अपने-अपने समर्थकों के साथ सुबह 11 बजे से पहुंचना शुरू हो गए। बैंड बाजे के साथ भी कई कार्यकर्ता पहुंचे। दोपहर तीन बजे तक दोनों कार्यालयों में आवेदन लिए गए। पूर्व सांसद एवं काशी क्षेत्र के पर्यवेक्षक सुब्रत पाठक की देखरेख में जिला व महानगर की की नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। जिले के चुनाव अधिकारी अशोक कटारिया ने दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार लिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और एमएलसी धर्मेंद्र राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष पद के लिए गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय पर चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम खंडेलवाल के के पास कुल 78 नामांकन पत्र आए। इस दौरान यहां महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महानगर के सह चुनाव अधिकारी जेपी सिंह एवं निर्मला पटेल मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में मुख्य रूप से सुरेश सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, संजय सोनकर, अरविंद पटेल, वीरू सिंह, अखंड प्रताप सिंह, पवन सिंह, दिनेश मौर्या, अपराजिता सोनकर, सुनीता सिंह का नाम शामिल रहा। वहीं महानगर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में अशोक चौरसिया, नवरतन राठी, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, अभिषेक मिश्रा का नाम रहा। इसके अलावा प्रदेश परिषद पद के लिए महानगर से अजय सिंह, चंद्र विजय सिंह, प्रमोद यादव, नंदलाल चौहान, किशोर कुमार पांडे ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें