उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में लूट की सनसनीखेज खबर सामने आई है। मिर्जापुर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी में सोमवार की देर रात दिल्ली से आए परिचितों ने एक परिवार को प्रसाद के बहाने जहर देकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना में होम्योपैथिक डॉक्टर गोपाल कृष्ण सिन्हा (80) की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी, बेटे, बहू और पोती अचेत हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
2 of 7
mirzapur
- फोटो : amar ujala
मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर सभी को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, पुलिस अधीक्षक शालिनी, एएसपी नगर प्रकाश स्वरुप पांडेय, सीओ सदर संजय सिंह, शहर कोतवाल पहुंचे।
विज्ञापन
आखिर वह आरोपी कौन
3 of 7
mirzapur
- फोटो : amar ujala
पुरानी तहसील की गली वासलीगंज मोहल्ला निवासी डा. जीके सिन्हा 80 वर्ष राजस्थान इंटर कालेज में शिक्षक के पद से रिटायर हुए थे। नौकरी से सेवानिवृत होने के बाद घर पर ही होम्योपैथिक दवाओं की क्लीनिक खोली थी। घर में उनके साथ उनकी पत्नी शकुतंला देवी (70), बेटा सुनील सिन्हा (50), बहू कुमुद सिन्हा (45) व एक पोती अनुषिका (18) रहती है। सात अक्तूबर को दिल्ली से उनके बेटे का दोस्त संदीप कुमार समेत दो लोग घर पर आए।
4 of 7
mirzapur
- फोटो : amar ujala
इसमें एक अपने आप को तांत्रिक बताता था। दो दिनों तक घर रूके और शहर घूमा। सोमवार की रात करीब नौ बजे जब सभी के खाना खाने के बाद गुरुद्वारे से प्रसाद लाने की बात करते हुए दोनों दोस्तों ने सभी को पंजीरी खिला दी। करीब दो घंटे बाद 11 बजे अचानक सुनील समेत सभी को चक्कर आने लगा। इससे पहले की वह कुछ समझ पाते सभी बेहोश हो गए।
विज्ञापन
5 of 7
mirzapur
- फोटो : amar ujala
अचेत होने पर दोनों लूटरे पूरे घर को खंगालते हुए कमरे में रखे जेवरात, बेटी के कान में मौजूद बाली मोबाइल समेत करीब चार लाख रुपये का सामान लूटकर फरार हो गए। सुबह घर पर नौकरानी आई तो परिवार को जगाने लगी। किसी तरह बहू कुमुद होश में आई। वह लड़खड़ाते हुए दरवाजे पर पहुंची और दरवाजा खोलने के बाद नौकरानी को घटना की जानकारी देते बेहोश हो गई।
विज्ञापन
6 of 7
mirzapur
- फोटो : amar ujala
नौकरानी की सूचना पर आसपास लोग पहुंचे और सभी को आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टर ने गोपाल कृष्ण सिन्हा को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य लोगों को भर्ती कर लिया।
एसपी शालिनी का कहना है कि पुरानी तहसील वासलीगंज निवासी एक सेवानिवृत शिक्षक के घर कुछ लोग आए थे जिन्होंने प्रसाद के नाम पर कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसमें शिक्षक की मौत हो गई और उनके परिवार के चार सदस्य अचेत हो गए। अचेत लोगों की हालत में सुधार है। किन लोगों ने ऐसा किया है उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही वे पकड़ लिए जाएंगे।