स्मार्ट सिटी के तहत सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के कायाकल्प के लिए कार्य शुरू हो गया है। साढ़े चार सौ करोड़ रुपये से अधिक लागत में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के निर्माण के लिए बृहस्पतिवार से निर्माण क्षेत्र की घेराबंदी शुरू कर दी गई है। जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी अगले साल कर सकते है।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत स्टेडियम में निर्माण कार्य शुरू हो गया। चार चरणों में होने निर्माण कार्य के पहले चरण कार्य शुरू हो गया है। जिसमें इंटीग्रेटेड इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए पूर्व में बने बास्केटबाल कोर्ट से लेकर वालीबाल कोर्ट और पुराने तरण ताल की घेरेबंदी शुरू कर दी गई। अगले 10 से 15 दिनों में पुरानी इमारतों के ध्वस्तीकरण कार्य शुरू होगा। इसके बाद अगले साल जनवरी में प्रधानमंत्री इसका शिलान्यास करेंगे।