फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद काशी योजना: अगस्त से शुरू हो जाएगा पंजीकरण, 150 एकड़ में 2000 से ज्यादा आवासीय भूखंड होंगे विकसित

Sat, 04 Jul 2026 11:14 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आनंद काशी योजना में अगस्त से पंजीकरण शुरू हो जाएगी। इस योजना के तहत पूरी कॉलोनी को परिधि दीवार से सुरक्षित किया जाएगा और नियंत्रित प्रवेश एवं निकास व्यवस्था विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
आनंद काशी योजना - फोटो : वीडीए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीडीए के वीसी पूर्ण बोरा ने शुक्रवार को कल्लीपुर स्थित निर्माणाधीन आनंद काशी योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा उच्च गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अगस्त से शुरू किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही दिसंबर तक आधारभूत अवसंरचना के प्रमुख विकास कार्य पूरे करने की योजना है।

विज्ञापन


वीसी पूर्ण बोरा ने कहा कि पूरी कॉलोनी को परिधि दीवार से सुरक्षित किया जाएगा और नियंत्रित प्रवेश एवं निकास व्यवस्था विकसित की जाएगी। परियोजना में 24 मीटर, 18 मीटर, 12 मीटर एवं 9 मीटर चौड़ी सड़कों का सुव्यवस्थित नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। जलापूर्ति, सीवरेज, विद्युत, वर्षा जल निकासी, हरित क्षेत्र तथा अन्य सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निविदा और निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर हैं। योजना को वास्तु सिद्धांतों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।

विज्ञापन

आनंद काशी योजना - फोटो : वीडीए
परियोजना में न्यूनतम 15 प्रतिशत क्षेत्रफल को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 9 हेक्टेयर होगा। प्रथम चरण में लगभग 150 एकड़ क्षेत्रफल में विकास कार्य प्रस्तावित हैं, जिसमें 2,000 से अधिक आवासीय भूखंड विकसित किए जाएंगे। 

24 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क के किनारे वाणिज्यिक भूखंड विकसित किए जाएंगे, जो भविष्य में क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित होने की संभावना रखते हैं। इसके अतिरिक्त समूह आवास, होटल, अस्पताल और विद्यालयों के लिए अलग से प्लॉट विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें