बंगाल में भगवा लहराएगा। जनता ममता दीदी को सत्ता से बाहर निकालने के लिए तैयार है। मनोज तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में उन्होंने अब तक 25 सभाएं की हैं। सर्वे कह रहा है कि नेक टू नेक की स्थिति है लेकिन हम 15-20 सीटों से आगे चल रहे हैं। बंगाल की जनता ने मन बना लिया है कि वो इस बार सरकार बदलेगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि बंगाल का रोडवे देख लिहा तू। वहां पर सड़क में गड्ठा नहीं बल्कि गड्ढे में सड़क वाली स्थिति है।
दीदी की वाणी से लग रहा है कि सिस्टम हिला है : मनोज तिवारी ने कहा कि ममता दीदी की वाणी सुनकर लगता है कि इस समय सिस्टम हिला हुआ है। हमें उससे मतलब नहीं। हमें पश्चिम बंगाल को ऐसी सरकार देनी है जो भेदभाव न करे। बीजेपी कभी नहीं बोलती तुम ये खाओ, ये पहनो। हमारा विरोध उनसे रहता है जो गो माता की रक्षा में आड़े आते हैं। उसके सिवाय हमें किसी से क्या मतलब है। हम गो रक्षा के लिए कई बड़े-बड़े कानून बना चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी मतलब गो रक्षा।