फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: काशी में बोले मनोज तिवारी, सीधा बात जानिले-करिले, बंगाल में भाजपा आस्छे और टीएमसी जाच्छे; किया तंज

Thu, 23 Apr 2026 02:06 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू में आयोजित काशी कला कुंभ की शुरुआत दिल्ली के सांसद और गायक मनोज तिवारी ने की। कार्यक्रम के समापन के बाद सांसद ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने विपक्ष पर महिला आरक्षण को लेकर भी सियासी तंज किया।
विज्ञापन
बीएचयू में आयोजित काशी कला कुंभ को संबोधित करते सांसद मनोज तिवारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Politics: बीएचयू में बुधवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने आए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, कोई हमें सोशल मीडिया पर मछली खाते हुए दिखा रहा था जबकि मैंने कभी मछली नहीं खाई। ये फोटो एआई से बनाकर वायरल की जा रही हैं और ये काम समाजवादी पार्टी के लोग कर रहे हैं। ये फ्रस्ट्रेशन की इंतेहा है। भोजपुरी में कहा, हम सीधा सादा मनई हई। सीधा सीधा बात जानिले और करिले। बंगाल में भाजपा आस्छे (आएगी) और टीएमसी जाच्छे (जाएगी)। 

विज्ञापन




मनोज तिवारी ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान को भी एडिट करके गलत दिखाया जा रहा है। योगी जैसे परम सफल मुख्यमंत्री के साथ ऐसा करने से उनका क्या कल्याण होगा। कहा कि यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने वहां पर सभा करके सबको बता दिया है कि पश्चिम बंगाल के दिल में काबा नहीं काली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष पर साधा निशाना

बंगाल में भगवा लहराएगा। जनता ममता दीदी को सत्ता से बाहर निकालने के लिए तैयार है। मनोज तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में उन्होंने अब तक 25 सभाएं की हैं। सर्वे कह रहा है कि नेक टू नेक की स्थिति है लेकिन हम 15-20 सीटों से आगे चल रहे हैं। बंगाल की जनता ने मन बना लिया है कि वो इस बार सरकार बदलेगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि बंगाल का रोडवे देख लिहा तू। वहां पर सड़क में गड्ठा नहीं बल्कि गड्ढे में सड़क वाली स्थिति है। 

दीदी की वाणी से लग रहा है कि सिस्टम हिला है : मनोज तिवारी ने कहा कि ममता दीदी की वाणी सुनकर लगता है कि इस समय सिस्टम हिला हुआ है। हमें उससे मतलब नहीं। हमें पश्चिम बंगाल को ऐसी सरकार देनी है जो भेदभाव न करे। बीजेपी कभी नहीं बोलती तुम ये खाओ, ये पहनो। हमारा विरोध उनसे रहता है जो गो माता की रक्षा में आड़े आते हैं। उसके सिवाय हमें किसी से क्या मतलब है। हम गो रक्षा के लिए कई बड़े-बड़े कानून बना चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी मतलब गो रक्षा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें