एलआईसी में भी नोटिस चस्पा
एलआईसी की मलदहिया शाखा में भी दो हजार रुपये के नोट न लेने का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। गुलाबी नोट के साथ जो कोई प्रीमियम जमा करने पहुंचा, उसे वापस कर दिया गया। कहा गया कि बाजार की सबसे बड़ा नोट स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसे बैंक में जमा या फिर बदला जा सकता है। चमाव शिवपुर निवासी विजय कुमार पाल और रविकांत मिश्र ने बताया कि प्रीमियम जमा करने गए थे, लेकिन उन्हें लौटा दिया गया।
बैंकों में आज से बदलें नोट
एसबीआई की मुख्य शाखा, बैंक आफ बड़ौदा सहित अन्य बैंकों की शहरी व ग्रामीण शाखाओं में मंगलवार से दो हजार रुपये के नोट बदले जा सकेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैंकों के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस व प्रशासनिक अफसर लगातार निगरानी करते रहेंगे।
एक दिन में एक व्यक्ति बदल सकेगा 20 हजार का नोट
लीड बैंक मैनेजर प्रभात सिन्हा ने बताया कि नोट अब बदले भी जा सकेंगे। एक दिन में एक व्यक्ति 20 हजार रुपये का नोट ही बदल सकेगा। इसके लिए कोई फोटोयुक्त पहचान पत्र नहीं लिया जाएगा। नाम, पता, मोबाइल नंबर लिया जाएगा। कोई भी बैंक प्रबंधन नोट जमा करने या बदलने से इन्कार नहीं कर सकता है।
खूब जमा किए गए नोट
सोमवार को भी बैंकों में दो हजार रुपये के नोट खूब जमा किए गए। रोहनिया स्थित यूको बैंक जगतपुर शाखा में भी लोगों ने नोट को जमा कराए। इसी तरह बौलिया, लहरतारा, मंडुवाडीह, सुंदरपुर, पांडेयपुर, शिवपुर सहित अन्य क्षेत्रों के बैंकों में भी नोट जमा कराए गए हैं।