फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में रेकी, रात को चोरी : दो आरोपियों सहित एक बाल अपचारी पकड़ाए, घूमने गए थे अस्सी घाट; जानें पूरा मामला

Wed, 11 Dec 2024 07:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : रामनगर पुलिस को इनकी तलाश काफी दिनों से थी। वे अपना चेहरा छिपाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। उसके साथ एक बाल अपचारी भी हिरासत में लिया गया है। चोरों ने मच्छरहट्टा में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
रामनगर थाने में पकड़े गए शातिरों की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर क्षेत्र में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया। आरोपियों के पास से चोरी के आभूषण, बाइक और अन्य सामान मिले हैं। 200 सीसी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को कामयाबी मिली है। 

विज्ञापन


बुधवार को एसीपी कोतवाली डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मच्छरहट्टा मोहल्ला निवासी विशाल कुमार गुप्ता, गोलाघाट वार्ड निवासी शिवशंकर उर्फ पप्पू चौहान हैं। वहीं, चंदौली के गोपालपुर के बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है।

पूछताछ में तीनों ने बताया कि वारदात के समय मुंह ढककर रखते थे। घटना वाले दिन भी चोरी के बाद अस्सी घाट घूमने गए थे। एसओजी काशी जोन की टीम व रामनगर थाने की पुलिस ने आरोपियों को बंदरगाह वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि सितंबर में रामपुर निवासी हरेंद्र नाथ तिवारी, चार दिसंबर को भीटी के बजरंग नगर कॉलोनी निवासी सुनीत कुमार सिंह के घर आरोपियों ने चोरी की थी। टीम में एसओजी प्रभारी काशी जोन पीयूष प्रताप सिंह, दरोगा अमित कुमार यादव, अमित त्रिपाठी, अनिल राजपूत, रविंद्र सिंह, गौरव भारती मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें