आजादी का अमृत महोत्सव की पूर्व संध्या पर सोमवार को लखनऊ में हुई क्रेडाई की एनुअल जनरल मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्ष पाटोदिया ने क्रेडाई पूर्वांचल को सर्वसम्मति से गठन की मान्यता दी। क्रेडाई अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में यंग इंडिया सम्मिट का आयोजन का प्रस्ताव रखा। जिसका पूर्वांचल रियल एस्टेट एसोसिएशन ने स्वागत किया।
पूर्वांचल रियल स्टेट एसोसिएशन के चेयरमैन अनुज डीडवानिया बताया कि इस आयोजन में पूरे देश के रियल एस्टेट डेवलपर भाग लेंगे और रियल स्टेट के आने वाले भविष्य पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल रियल एस्टेट एसोसिएशन रियल एस्टेट कारोबार को गति देने में अहम भूमिका निभाएगा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्वांचल रियल स्टेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आरसी जैन, महासचिव आकाशदीप, कोषाध्यक्ष जीत सिन्हा, डेप्युटी सेक्रेट्री आशुतोष सिंह, अनूप दुबे, राजन दुबे, संतोष राणा आदि मौजूद रहे। क्रेडाई नेशनल के उपाध्यक्ष मनोज गौड़, यूपी के अध्यक्ष शोभित दास, प्रदेश प्रेसिडेंट इलेक्ट रमनदीप सिंह, उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रटरी सुधीर अग्रवाल ने पूर्वांचल रियल इस्टेट को क्रेडाई की मान्यता पर बधाई दी।