फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में बारिश का कहर: कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर दादी-पोती की मौत, मचा कोहराम

Fri, 25 Jun 2021 09:35 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

रायपुर थाना क्षेत्र स्थित सिकरवार गांव में शुक्रवार की रात आठ बजे तेज बारिश ने कहर बरपाया। गंभीर रूप से घायल एक महिला को प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
सोनभद्र: दीवार ढहने की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित सिकरवार गांव में शुक्रवार की रात आठ बजे तेज बारिश ने कहर बरपाया। बारिश के बीच कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबने से दादी-पोती की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। प्रारंभिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


सिकरवार गांव निवासी अमर बहादुर के परिवार के लोग कच्चे मकान में खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। लगातार बारिश से कमजोर हुई कच्ची दीवार रात करीब आठ बजे अचानक ढह गई। घर में मौजूद अमर बहादुर की पत्नी मुन्नी देवी (47), बहू पूजा सिंह (25) और पौत्री भव्या (10 माह) दीवार के मलबे में दब गईं। तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे।

आनन-फानन तीनों को मलबे से बाहर निकालकर वैनी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुन्नी देवी और भव्या को मृत घोषित कर दिया। पूजा सिंह की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष विश्वज्योति राय ने परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें