वाराणसी में रूट डायवर्जन का बनाया गया प्लान।
- फोटो : अमर उजाला
Ravidas Jayanti 2025 : संत रविदास की जयंती बुधवार को है। जयंती पर इस बार की शोभायात्रा मैदागिन के स्थान पर जंगमबाड़ी से शुरू होगी। वहां से मदनपुरा, सोनारपुरा, होटल ब्राॅडवे तिराहा, गुरुधाम चौराहा, दुर्गाकुंड चौराहा, रविदास गेट, नगवां, भगवानपुर होते हुए सीरगोर्वधनपुर स्थित संत रविदास मंदिर तक जाएगी।
एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि रविदास जयंती समारोह के मद्देनजर सुगम आवागमन के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह एडवाइजरी बुधवार की अपराह्न तीन बजे से 14 फरवरी तक प्रभावी रहेगी। एडीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि आमजन से अनुरोध है कि एडवाइजरी का पालन करते हुए वैकल्पिक और निर्धारित मार्गों का इस्तेमाल करें। ताकि, यातायात संबंधी किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।