फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास जयंती 2022: वाराणसी के सीरगोवर्धनपुर आएंगे राजनीति के बड़े दिग्गज, पीएम मोदी समेत कई राज्यों के सीएम को भेजा गया निमंत्रण

Thu, 10 Feb 2022 06:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के सीरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास की जन्मस्थली पर उनकी जयंती को लेकेर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। संत रविदास की जयंती 16 फरवरी को है। इस बार राजनीति के बड़े दिग्गज संत रविदास की जन्मस्थली पर मत्था टेकने आ सकते हैं। 
विज्ञापन
रविदास जयंती पर आ चुके हैं सीएम योगी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत रविदास की जयंती पर राजनीति के बड़े दिग्गज वाराणसी के सीरगोवर्धनपुर स्थित जन्मस्थली पर मत्था टेकने आ सकते हैं। चुनाव आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख नेताओं को ही जयंती समारोह में आमंत्रित किया गया है। हालांकि मंदिर प्रबंधन का कहना है कि धार्मिक स्थल होने के कारण सभी पार्टियों के नेताओं का जन्मस्थली पर स्वागत है।

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी सहित सभी प्रमुख दलों को निमंत्रण भेजा जा चुका है। संत रविदास मंदिर प्रबंधन के महासचिव सतपाल विर्दी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी, सीएम योगी ,चरणजीत सिंह चन्नी, अरविंद केजरीवाल, प्रियंका गांधी, हरसिमरत कौर, शमशेर सिंह दुल्लो सहित कई राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं को मंदिर प्रबंधन की तरफ से निमंत्रण दिया गया है।

पंजाब के सीएम ने आने का किया वादा
सतपाल विर्दी ने बताया कि प्रधानमंत्री की 16 फरवरी को पंजाब में रैली होने के कारण आने की उम्मीद कम है लेकिन भाजपा के बड़े नेता मत्था टेकने आ सकते हैं। सतपाल विर्दी ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने आने का वादा किया है इसलिए उनके आने की उम्मीद ज्यादा है।
विज्ञापन

पढ़ेंः  वाराणसी के सभी सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, चार सीटों पर महिला उम्मीदवार

उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थल होने के कारण यहां किसी भी पार्टी के नेताओं को आने में कोई परहेज नहीं करना चाहिए और सबका यहां स्वागत है। वैसे तो प्रमुख नेता खुद आने की इच्छा जताते हैं लेकिन चुनाव के कारण सुरक्षा को देखते हुए प्रोटोकॉल के पालन में दिक्कत होती है। यूपी और पंजाब के सीएम के आने की उम्मीद ज्यादा होने के कारण तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। 
विज्ञापन

संत रविदास मंदिर में आ चुके हैं पीएम और सीएम समेत कई दिग्गज

मंदिर में संत रविदास के दर्शन करते सेवादार। - फोटो : अमर उजाला
संत रविदास मंदिर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 और 2019 में मत्था टेकने के साथ ही लंगर भी छका है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन बार यहां मत्था टेका है। देश के दो पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह और डॉ. के आर नारायणन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, थावर चंद गहलोत, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, भाजपा के केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, हरसिमरत कौर, शमशान सिंह दुल्लो, भीम आर्मी चीफ चद्रशेखर आजाद, भाजपा के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य भी आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें