फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथयात्रा: विष्णु अनादि तीर्थ मणिकर्णिका चक्र पुष्करिणी कुंड की उतारी आरती, की गई सफाई; लगे जयकारे

Sun, 29 Jun 2025 11:27 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Namami Gange Mission: काशी के विभिन्न घाटों पर नमामि गंगा के साथ योगी वेद विज्ञान विद्यापीठ के बटुकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। यहां स्नान कर रहे लोगों से अपील की गई कि गंगा की सफाई का ध्यान रखें।
विज्ञापन
गंगा सफाई करते बटुक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: काशी खंड के अनुसार गंगा अवतरण से पहले अस्तित्व वाले विष्णु अनादि मणिकर्णिका तीर्थ व चक्र पुष्करणी कुंड पर नमामि गंगे ने योगी वेद विज्ञान अध्ययन पीठ के वेदपाठी बटुकों के साथ रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया।

विज्ञापन


रथयात्रा के अंतिम दिन श्री हरि भगवान विष्णु के अनादि तीर्थ पर भूगर्भ जल के दिव्य स्रोत कुंडों-सरोवरों के संरक्षण की कामना से चारों धाम के पुण्य का लाभ प्रदान करने वाले चक्र पुष्करणी कुंड की आरती उतारी। विष्णु सहस्त्रनाम, द्वादश ज्योतिर्लिंग, शिव महिम्न स्तोत्रम और गंगाष्टकम  का पाठ करके सुख समृद्धि की कामना की गई।

गंगा किनारे व चक्र पुष्करणी कुंड में श्रद्धालुओं द्वारा विसर्जित किए गए कपड़े और अन्य प्रदूषण कारक सामग्रियों को बाहर निकालकर कूड़ेदान तक पहुंचाया गया। जल संरचनाओं के रूप में हमें मिली समृद्धशाली धरोहरों को सहेजने के उद्देश्य से 'सबका साथ हो-गंगा साफ हो' का संदेश दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नमामि गंगे ने चलाया स्वच्छता अभियान। - फोटो : अमर उजाला
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डर ने कहा कि विष्णु अनादि मणिकर्णिका तीर्थ और चक्र पुष्करिणी कुंड की महिमा पृथ्वी के सभी तीर्थों की तुलना में श्रेष्ठ है। काशी खंडोंक्त में वर्णित यह क्षेत्र धार्मिक आस्था और पर्यटन का भी केंद्र बिंदु है, इसलिए इसकी साफ-सफाई बहुत जरूरी है।

शवदाह करने आए लोगों से भी तीर्थ की स्वच्छता बनाने रखने की अपील की गई। बताया कि काशी खंड के अनुसार गंगा अवतरण से पहले इसका अस्तित्व है । भगवान विष्णु ने भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए यहां हजारों वर्ष तपस्या की थी। भोलेनाथ और देवी पार्वती के स्नान के लिए उन्होंने कुंड को अपने सुदर्शन चक्र से स्थापित किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें