फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubhanshu Shukla: काशी में शुभांशु शुक्ला की सफल यात्रा की कामना, गंगा भक्तों ने लगाया जय हिन्द का नारा

Sun, 29 Jun 2025 11:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Shubhanshu Shukla: काशी में मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के सफल होने की कामना की गई। नमामि गंगे ने इसी के साथ गंगा किनारे स्वच्छता अभियान भी चलाया। जय हिन्द के नारे लगाए गए।
विज्ञापन
शुभांशु शुक्ला के लिए जय हिन्द का नारा लगाते नमामि गंगे की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: काशी के प्राचीन दशाश्वमेध घाट गंगा उसपार स्वच्छता संग राष्ट्रभक्ति की भावना एकाकार हुई। रविवार को नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर व मीरा फाउंडेशन की ओर से अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के सफल यात्रा की कामना की गई।

विज्ञापन


नमामि गंगे के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में राष्ट्रीय नदी मां गंगा की स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ जनजागरण अभियान चलाया गया। संस्था के दर्जनों सदस्यों ने श्रमदान कर रेत पर पड़ी भारी मात्रा में प्रदूषण कारक सामग्रियों को समेटकर गंगा से दूर किया।

एकत्रित किए गए कचड़े के ढेर को दिखाकर आमजन को गंगा सफाई के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया। इसके पहले ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से स्नानार्थियों को गहरे पानी में स्नान करने से मना किया गया। दुकानदारों, पुरोहितों को स्वच्छता में सहयोग करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा किनारे की सफाई

नमामि गंगे ने चलाया स्वच्छता अभियान। - फोटो : अमर उजाला
रंगोली कलाकार चांदनी विश्वकर्मा द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर उत्साहवर्धन किया गया।सभी ने तिरंगा थामे भारत माता की जयजयकार किया।वंदे मातरम की गूंज में गंगा स्नान कर लोगो ने भी भरपुर साथ दिया।

नमामि गंगे के संयोजक शिवम अग्रहरि ने कहा कि भारत के सिरमौर शुभांशु शुक्ला भारत का प्रतिनिधित्व कर अंतरिक्ष यात्रा कर रहें हैं। हम सब गंगातट से उनका उत्साहवर्धन कर सफलता की कामना करते हैं।

जय विश्वकर्मा, सपना वर्मा, मीरा फाउंडेशन से दीपशिखा कन्नौजिया, अजय कन्नौजिया, राघव विशिष्ट, सिद्धार्थ गौड़, सचिन महतो, अरविंद, प्रीतम, सुनीता तिवारी, बिना तिवारी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें