भगवान जगन्नाथ की डोली श्रृंगार यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
नगर भ्रमण के पहले भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की आरती उतारी गई। भगवान की डोली को लाल वस्त्र और रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया था। भक्तों ने अपने कंधे पर डोली को उठाकर मंदिर परिसर से होते हुए अस्सी चौराहा, पद्मश्री चौराहा, दुर्गाकुंड होते हुए नवाबगंज, खोजवां बाजार, शंकुलधारा पोखरा, बैजनत्था होते हुए रथयात्रा स्थित बेनीराम बाग पहुंची।
भगवान जगन्नाथ की डोली श्रृंगार यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान भक्त नाचते-झूमते रहे। जगह-जगह भगवान की आरती उतारी गई। भगवान अपनी मौसी के यहां परंपरानुसार रामबाग रथयात्रा जाते हैं। यहां रातभर विश्राम करके भगवान मौसी के परिजनों से मिलते हैं और रथयात्रा मेला आरंभ हो जाता है। रथयात्रा स्थित बेनीराम बाग से शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकलेगी और इसी के साथ काशी का यह पारंपरिक लक्खा मेला गुलजार हो जाएगा।