फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र सहित पांच पर दुष्कर्म का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और धमकी देने मामले में लालपुर-पांडेयपुर थाने में तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ बुधवार को दुष्कर्म, पाक्सो सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

थाना अंतर्गत एक कालोनी में रहने वाले पिता का आरोप है कि हाईस्कूल में पढ़ने वाली बेटी से दुष्कर्म किया गया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल की धमकी देकर आरोपी मोहित ने कई बार दुष्कर्म किया। बेटी के विरोध करने पर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसकी जब शिकायत आरोपी मोहित के पिता राघवेंद्र सिंह और उसकी मां रीता सिंह से की गई तो उन्होंने जान से मरवाने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर बेटे मोहित, माता-पिता, समेत अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें