फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतरतीब मिलीं पत्रावलियां, कमरों की फर्श मिली क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वरुणापार जोन में बुधवार को नगर आयुक्त के निरीक्षण में कई खामियां मिलीं। जोन कार्यालय के कमरों में पत्रावलियां बेतरतीब रखी गई थीं तो वहीं कमरों में जगह-जगह फर्श टूटी मिली। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने मातहतों को गड़बड़ियां दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बुधवार को नगर आयुक्त वरुणापार जोन कार्यालय में निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान जोन कार्यालय के पीछे स्मार्ट सिटी द्वारा बनवाए गए नदेसर तालाब प्रोजेक्ट के लिए बनवाए गए अस्थायी कमरों को ध्वस्त करके उस स्थान पर वरुणापार जोन कार्यालय की पार्किंग बनाने का निर्देश अधिशासी अभियंता को दिया। निरीक्षण में जोन कार्यालय की छत पर फाइबर डस्टबिन रखे मिले।
नगर आयुक्त ने इन सभी को आवश्यकतानुसार पार्क, चौराहा, कालोनियों में रखवाने का निर्देश जोनल अधिकारी पीके द्विवेदी को दिया। उन्होंने जोनल अधिकारी व अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि वरुणापार जोन क्षेत्र में 52 गांवों में स्थित बंजर एवं ग्राम पंचायत की भूमि का सर्वेक्षण कराते हुए, उसे नगर निगम के रिकार्ड में दर्ज कराया जाए। इसके साथ ही चिह्नित भूमि का जियो फेसिंग कराते हुए वाराणसी का पिलर लगाया जाए। इसके साथ ही जमीनों को ऑनलाइन कराने के लिए रोड मैप तैयार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें