फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: रविदास घाट पर दिव्यांगजन के लिए 50 लाख से बनेगा रैंप, घाट से नदी तक पहुंचने में होगी आसानी

Thu, 10 Jul 2025 11:20 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: प्रस्तावित रैंप दिव्यांगजन सुलभता मानकों के अनुसार डिजाइन किया गया है। घाट से नदी के निम्न स्तर तक लगभग 10 मीटर ऊंचाई का अंतर है। 
विज्ञापन
रैंप का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविदास घाट पर दिव्यांगजन के लिए रैंप का निर्माण कराया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 50 लाख रुपये है। वीडीए की ओर से रैंप का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य के लिए अवस्थापना निधि से स्वीकृति प्राप्त की जा चुकी है। कार्य को नियमानुसार टेंडर से कराया जाएगा।

विज्ञापन


यह रैंप सीधे घाट से नौकाओं तक पहुंच सुनिश्चित करेगा। जिससे दिव्यांग व्यक्तियों को गंगा दर्शन, क्रूज सेवाओं और धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने में सुविधा होगी। वर्तमान में रविदास घाट से दशाश्वमेध घाट के लिए क्रूज सेवाएं संचालित होती हैं। यहां नावों से संबंधित गतिविधियों के चलते रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। 

इसे भी पढ़ें; सख्ती: वाहन चलाते दिखे नाबालिग तो अभिभावकों पर होगा केस, नियम तोड़ने पर रद्द किया जा सकता है लाइसेंस
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा ढांचा दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्त नहीं है। उन्हें घाट से नदी तक पहुंचने में काफी कठिनाई होती है। प्रस्तावित रैंप दिव्यांगजन सुलभता मानकों के अनुसार डिजाइन किया गया है। घाट से नदी के निम्न स्तर तक लगभग 10 मीटर ऊंचाई का अंतर है। इसके लिए लगभग 150 मीटर लंबे रैंप का निर्माण प्रस्तावित है, ताकि ढलान सहज, सुरक्षित और टिकाऊ बन सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें