फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारीगढ़ही में सीवर लाइन बिछाने को लेकर गरमाया माहौल, काम रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव की जन सुनवाई के दौरान रविवार को रामनगर का माहौल गरमा गया। वारीगढ़ही में सीवर लाइन बिछाए जाने को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए। विवाद बढ़ता देख काम रोकवा दिया। साथ ही विधायक ने सुल्तानपुर में प्रस्तावित कूड़ा डंपिंग प्लांट बनाने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

कैंट विधायक की वारीगढ़ही के पास ही एक स्कूल में जनसुनवाई निर्धारित थी। वारीगढ़ही में सीवर लाइन के निर्माण को लेकर दो दिन पहले बवाल हुआ था। विधायक के नगर में होने की खबर पर विरोध कर रहे लोग फिर एकत्र हो गए और काम रोकने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। सभासद, अन्य दलों के नेता भी जुट गए। इसी बीच ठेकेदार से नोकझोंक होने लगी। कुछ लोग पालिकाध्यक्ष रेखा शर्मा के विरोध में तो कुछ समर्थन में नारे लगाने लगे। वहीं निर्माण कार्य में लगाई जा रही ईंट की गुणवत्ता पर जब सवाल उठा तो ठेकेदार ने ईंटों को हटवाना शुरू किया। एसडीएम प्रमोद पांडेय, प्रशिक्षु एसडी एम मौके पर पहुंचे ईंट का सैंपल जांच के लिए भेजने का मातहतों को निर्देश दिया। उधर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने फोन पर एसडीएम से कहा कि फिलहाल काम बंद रहेगा। इसके बाद काम बंद कर दिया गया। लोग वारीगढ़ही में गिरने वाले नाले को गलत तरीके से पाटे जाने की शिकायत को लेकर विरोध कर रहे थे। विधायक सुल्तानपुर गांव पहुंचे और प्रस्तावित एमआरएफ का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की शिकायत को वाजिब करार देते काम रोकने का निर्देश दिए। कहा कि आबादी के बीच कूड़ा डंप करने का प्लांट नहीं लगेगा। इस जमीन पर स्कूल या बारातघर खोला जाएगा। यहां 30 लाख रुपये की लागत से कूड़ा डंप करने का प्लांट लगाया जा रहा था। इसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।
-----
एसडीएम के व्यवहार से विधायक हुए खफा
रामनगर। रविवार को रामनगर पालिका परिसर भी एकाएक चर्चाओं के केंद्र में आ गया। वारीगढ़ही और सुल्तानपुर में हो रहे विरोध के मद्देनजर विधायक सौरभ श्रीवास्तव और एसडीएम सदर प्रमोद पांडेय में साथ चलकर मामला देखने पर सहमति बनी। विधायक पालिका कार्यालय पहुंचे तो एसडीएम कुर्सी से नहीं उठे। उन्होंने दूसरी कुर्सी मंगवाने का आदेश दिया। विधायक को ये बात नागवार लगी और समर्थकों के साथ रामनगर किले पर पहुंच गए। विधायक ने नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन और जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई। साथ ही रामनगर में ईओ की तैनाती का अनुरोध किया। वैसे पहले भी नगर पालिका में चहारदीवारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की एसडीएम से तनातनी हुई थी। कार्यकर्ताओं ने विधायक से शिकायत भी की थी। अब खुद विधायक से भी तनातनी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें