वाराणसी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को ई-लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान 10 वैवाहिक वाद और मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति के 14 वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति के वादों में बीमा कंपनियों द्वारा पीडि़त पक्षकारों को 75,60,162 रुपये की क्षतिपूर्ति दी गई।
ई-लोक अदालत का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जनपद न्यायाधीश उमेश चंद्र शर्मा ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। प्राधिकरण की सचिव सुधा सिंह ने बताया कि नोडल अधिकारी अपर जिला जज पुष्कर उपाध्याय की देखरेख में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए ई-लोक अदालत का आयोजन किया गया था। ई-लोक अदालत में 24 वादों को निस्तारित किया गया है।