फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कौशल विकास के 48 स्मार्टफोन वितरण में घोटाले का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


वाराणसी। रामनगर में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत छात्रों को बांटे जाने वाले स्मार्टफोन में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। स्किल प्रो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के रामनगर स्थित प्रशिक्षण केंद्र के मैनेजर विशेष कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ कैंट थाने में अमानत में खयानत, धोखाधड़ी और सरकारी संपत्ति के गबन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रकरण में कंपनी निदेशक मयंक कुमार द्वारा थाने में दी गई तहरीर में बताया गया कि वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत विद्यार्थियों को वितरित करने के लिए 48 स्मार्टफोन दिए गए थे, जिसकी जिम्मेदारी केंद्र प्रबंधक के पास थी। आरोप है कि विशेष कुमार ने केवल 42 स्मार्टफोन की डीजी शक्ति पोर्टल पर मैपिंग की, जबकि 6 फोन के गायब होने की बात कहकर संस्था को भ्रमित किया। उनसे बार-बार स्पष्ट जवाब और एफआईआर कराने को कहा गया, लेकिन उन्होंने न तो रिपोर्ट दर्ज कराई और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि विशेष कुमार ने मैपिंग किए गए 42 स्मार्टफोन भी छात्रों को वितरित नहीं किए और वे अभी तक उन्हीं के पास हैं। कंपनी द्वारा उन्हें कई बार नोटिस भेजकर स्मार्टफोन वापस करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने सभी निर्देशों को नजरअंदाज किया। कैंट पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ की प्रक्रिया में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें