वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार में पुराने मुकदमें को लेकर चोलापुर के युवक को मारा पीटा गया।
तहरीर में चोलापुर के शुभम मिश्रा ने आरोप लगाया कि पिछले साल 10 मार्च को उसके घर पर आशीष दुबे ने साथियों के साथ उसके ऊपर जानलेवा हमला किया था। जिसका मुकदमा चोलापुर में दर्ज करवाया है। जिस नाते इसे बराबर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। 26 जून को अर्दली बाजार भोजूबीर में बीएसजी हॉस्पिटल के पास आशीष दुबे अपने 10 साथियों के साथ आया और गाली देते हुए मुझे थप्पड़ मारा, साथ में गले की चेन लूट लिया। आरोप है कि गाड़ी रोक कर गला भी दबाया गया। तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।