फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में रामलीला की तैयारी: रामनगर के राम, लक्ष्मण समेत पांच स्वरूपों की तलाश शुरू, किले से रवाना हुए कर्मचारी

Tue, 25 Jun 2024 07:21 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Ramlila 2024 : रामनगर की रामलीला के लिए पांच स्वरूपों की तलाश शुरू हो गई है।बनारस सहित आसपास के जिलों में रामनगर की रामलीला के स्वरूप ढूंढे जा रहे हैं। बता दें कि काशीराज परिवार के अनंत नारायण सिंह की मौजूदगी में पांच मुख्य स्वरूप चयनित होंगे।
विज्ञापन
रामनगर किला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिव की नगरी काशी में उनके आराध्य की लीला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। काशी के पहले लक्खा मेला रथयात्रा के बाद रामनगर की रामलीला के पात्रों की स्वर परीक्षा ली जाएगी। रामनगर की रामलीला के पांच स्वरूपों की खोज का काम शुरू हो चुका है। काशीराज परिवार के निर्देश पर कर्मचारियों ने आसपास के जिलों में पात्रों की खोज का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


रामनगर की रामलीला के स्वरूप राम, लक्ष्मण, सीता, भरत और शत्रुघ्न की तलाश शुरू हो चुकी है। काशीराज परिवार के अनंत नारायण सिंह के निर्देश पर किले के कर्मचारी वाराणसी समेत चंदौली, मिर्जापुर और भदोही निकल चुके हैं। गांव की पगडंडियों से लेकर शहर की चमचमाती गलियों में प्रभु के पंचस्वरूपों की तलाश हो रही है। 

शहर व गांव में बसने वाले ब्राह्मण परिवार से संपर्क कर उनके बच्चों को प्रभु श्रीराम, माता सीता सहित तीनों भाइयों की भूमिका निभाने के लिए भेजने की अपील की जा रही है। पांच स्वरूप के चयन में लगभग 25 से ज्यादा बच्चों का साक्षात्कार होगा। भूमिका निभाने वाले बच्चों को रामायण की चौपाई का संवाद कराकर आवाज व भाषा के आधार पर चयन किया जाता है। खास यह कि अनंत नारायण सिंह की मौजूदगी में सबकुछ होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनंत चतुर्दशी से शुरू होती है विश्वप्रसिद्ध रामलीला

अनंत चतुर्दशी से शुरू होने वाली विश्वप्रसिद्ध रामलीला के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्य स्वरूपों के चयन के लिए पहली स्वर परीक्षा रथयात्रा के दूसरे दिन होने की परंपरा रही है। इस बार रथयात्रा सात जुलाई को शुरू होगी। आठ जुलाई को पहली स्वर परीक्षा हो सकती है। श्रावण मास की चतुर्थी को ही प्रथम गणेश पूजन के साथ मुख्य स्वरूपों का प्रशिक्षण शुरू हो जाता है। इसीलिए स्वरूप चयन की प्रक्रिया उससे पहले पूरी करना अनिवार्य है।

शिवपुर रामलीला का चुनाव संपन्न
श्री रामलीला समिति शिवपुर का चुनाव पूर्व अध्यक्ष एवं मंत्री की देखरेख में संपन्न हुआ। सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। रामलीला समिति के अध्यक्ष विनोद बागी, उपाध्यक्ष विकास सिंह, मंत्री संतोष मिश्रा, उप मंत्री दिनेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष आर एन सिंह, आय व्यय निरीक्षक पृथ्वी शर्मा चुने गये। इसके अलावा 15 लोग कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें