फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिमास के कारण एक माह देरी से शुरू होगी रामलीला

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव की नगरी काशी में रामलीलाओं का अलग ही इतिहास है। कोरोना संक्रमण के कारण सार्वजनिक आयोजनों पर लगी पाबंदियों ने लीला प्रेमियों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। हालांकि अधिमास लगने के कारण रामलीलाओं के आयोजन में अभी एक माह की देरी है। लाटभैरव रामलीला समिति के प्रधानमंत्री कन्हैया लाल यादव ने बताया कि अधिमास लगने के कारण अनंत चतुर्दशी से शुरू होने वाली रामलीला का आयोजन एक माह आगे बढ़ गया है।
विज्ञापन

अगले कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को रामलीला आरंभ होगी। रामलीला के आयोजन के लिए अभी समिति के साथ विचार विमर्श किया जा रहा है जल्द ही इस बारे में घोषणा की जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रामलीला के आयोजन पर विचार किया जा रहा है। चित्रकूट और लाटभैरव की रामलीला करीब साढ़े चार सौ साल प्राचीन तो लगभग सवा दो सौ साल पुरानी रामनगर की रामलीला की वैश्विक ख्याति है। रामनगर रामलीला समिति के लोग फिलहाल अभी तैयारियों के बाबत कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। हालांकि नेमियों ने अपनी तैयारियां कर ली हैं। इस बीच संयोजक काशिराज परिवार के अनंत नारायण सिंह के कोरोना पाजिटिव आने से बात भी आगे नहीं बढ़ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें