फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: धाम से लेकर चौराहों तक गूंजेंगी मानस की चौपाइयां, रामायण का होगा लाइव प्रसारण

Wed, 03 Jan 2024 01:26 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विश्वनाथ धाम के बाद 22 जनवरी तक पूरे शहर में रामचरित मानस की चौपाइयां गूंजेंगी। इसमें रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण के दोहे और भजनों के जरिये भी पूरे माहौल को राममय किया जाएगा।
विज्ञापन
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिव की नगरी काशी राममय होने लगी है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरे शहर में रामधुन सुनाई देगी। काशी विश्वनाथ धाम के बाद 22 जनवरी तक पूरे शहर में रामचरित मानस की चौपाइयां गूंजेंगी। इसमें रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण के दोहे और भजनों के जरिये भी पूरे माहौल को राममय किया जाएगा। इसके अलावा पार्क, मंदिर, मठों आदि में भी प्रशासन की ओर से तैयार सीडी और पैन ड्राइव का वितरण किया जाएगा।

दरअसल, प्रशासन ने काशी में भगवान राम की नगरी अयोध्या की आस्था के अनुरूप तैयार करने के लिए माहौल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें रामचरित मानस, रामायण और जनता में लोकप्रिय रहे धारावाहिकों के गीतों की शृंखला तैयार कर भगवान राम की पूजा के लिए विशेष गीतमाला तैयार की गई है। काशी विश्वनाथ धाम में इस रामधुन का प्रसारण शुरू होने के बाद अब इसका विस्तार किया जाएगा। पांच जनवरी तक पूरे शहर के सभी चौराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिये इसका प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा जिले भर के सभी मंदिर, मठ और हिंदू आस्था से जुड़े स्थानों पर इस विशेष ऑडियो का वितरण किया जाएगा। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि स्मार्ट सिटी से वार्ता कर चौराहों पर मानस की चौपाइयों और दोहे का प्रसारण किया जाएगा। 22 जनवरी तक विशेष आयोजन की शृंखला जारी रहेगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा - फोटो : फाइल फोटो
घाटों पर रामायण का होगा सजीव प्रसारण

काशी के गंगा घाटों पर रामायण धारावाहिक का सजीव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए वहां लगी एलईडी के जरिये सुबह और शाम में समय निर्धारित कर इसका प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही घाटों पर दिन के समय रामधुन की बजाई जाएगी। 22 जनवरी को घाटों पर राम आराधना के विशेष आयोजन भी कराए जाएंगे।

धाम में होगा सामूहिक सुंदरकांड का पाठ
22 जनवरी को शहर में रामकथा सहित अन्य आयोजन कराए जाने की तैयारी है। काशी विश्वनाथ धाम में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान विशेष अनुष्ठान के साथ ही सामूहिक सुंदरकांड का पाठ होगा। इसमें पांच हजार से ज्यादा लोग एक साथ सुंदरकांड का पाठ धाम में करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें