रमेश सिंह काका और मुख्तार अंसारी।
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी जेलर अनिल त्यागी हत्याकांड के आरोपी रमेश सिंह काका को माफिया विधायक मुख्तार अंसारी से जान का खतरा है। केंद्रीय कारागार में निरुद्ध रमेश सिंह ने अपर सत्र न्यायाधीश षष्ठम की कोर्ट में आवेदन देकर मुख्तार से जान को खतरा बताया है। अपने अधिवक्ता उपेंद्र सिंह राणा के जरिये दिए गए आवेदन में रमेश सिंह काका ने कहा कि वह केंद्रीय कारागार में निरुद्ध है और डिप्टी जेलर हत्याकांड में गवाही चल रही है।
आशंका है कि मुख्तार अंसारी केंद्रीय कारागार जेल से कहीं दूसरे जेल में ट्रांसफर कराकर मेरी हत्या करा सकता है। ऐसे में उसे केंद्रीय कारागार से कही अन्य जेल में न भेजा जाए। कोर्ट ने इस आवेदन पर केंद्रीय कारागार से आख्या तलब की है।