भारत मे पहली बार भगवान राम के प्रामाणिक इतिहास को जन जन तक पहुचाने के लिए पातालपुरी सनातन धर्म
पातालपुरी मठ नरहरपुरा में बृहस्पतिवार को नौ दिवसीय श्रीराम परिवार गाथा शुरू हुआ। मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक देवाचार्य महाराज के सानिध्य में कलशयात्रा निकाली गई और 11 हजार पार्थिव शिवलिंगों के पूजन हुआ।
पातालपुरी सनातन धर्म रक्षा परिषद और विशाल भारत संस्थान की ओर से गाजे-बाजे के साथ मठ से कलश शोभायात्रा निकाली गई। मठ में बालक देवाचार्य के आचार्यत्व में वैदिक ब्राह्मणों व बटुकों ने कलश स्थापना कर 11 हजार पार्थिव शिवलिंगों का पूजन किया।
बालक देवाचार्य महाराज ने कहा कि भगवान राम के परिवार का ऐसा इतिहास है जो हजारों सालों से विश्व के जन-जन को प्रभावित कर रहा है। राम की गुरुभक्ति ने इतिहास को गुरु शिष्य परंपरा दिया, जिससे आज भी समाज और परिवार चल रहा है। डॉ. राजीव श्रीवास्तव, महंत अवध किशोर दास, महंत जगदीश्वर दास, डॉ. कविंद्र नारायण, उमेश श्रीवास्तव, नाजनीन अंसारी, संजय भारद्वाज, अमित राजभर आदि मौजूद रहे।