फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी-औरंगाबाद एनएच-2 पर चला सड़क सुरक्षा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-औरंगाबाद एनएच-2 पर सप्ताह भर का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें स्कूली छात्रों को भी जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग को बढ़ावा, हाईवे पर दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जनभागीदारी करना था। स्वास्थ्य शिविर में 172 लोगों की जांच भी कई गई। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि भारत में सड़क सुरक्षा बड़ी चुनौती बनी हुई है। 2025 में देशभर में सड़क दुर्घटनाओं में 1.8 लाख से अधिक लोगों की जान गई। उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई, जहां सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या 2024 के 24,118 से बढ़कर 2025 में 27,550 हो गई। 70 प्रतिशत मौतों के लिए ओवर स्पीडिंग जिम्मेदार रही। इन आंकड़ाें को देखते हुए विभाग की ओर से समय समय पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें