फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ बोले, यूपी पुलिस में इतना दम कि माफियाओं का कलेजा खींच लें मगर...

Tue, 28 Feb 2017 04:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री बोले,सपा, बसपा, कांग्रेस ने कीचड़ किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को यहां कहा कि हम सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि यूपी का निर्माण करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्वांचल विकास का फंड कई गुना बढ़ाया जाएगा। चंदौली और सोनभद्र जैसे उपेक्षित जिले पर्यटन के लिहाज से विकसित होंगे। पूरी तरह तबाह हो चुके मऊ को फिर से पूर्वांचल का मैनचेस्टर बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


घौसाबाद स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में गृहमंत्री ने कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि यूपी पुलिस में इतना दम है कि वह माफियाओं का कलेजा निकाल सकती है लेकिन उसके हाथ बंधे हैं।

नेताओं की कथनी और करनी में अंतर के चलते ही सरकारों पर विश्वसनीयता का संकट खड़ा हो गया था लेकिन भाजपा सरकार ने केंद्र की सत्ता संभालने के बाद इसे चुनौती के रूप में लिया और जनता का भरोसा जीतने में सफलता पाई।
विज्ञापन


सपा, बसपा और कांग्रेस ने प्रदेश की राजनीति को कीचड़ बना दिया है और कीचड़ में केवल कमल खिलता है। सूबे में स्पष्ट बहुमत की भाजपा सरकार बनने जा रही है।  कहा कि पूर्वांचल के विकास लिए केंद्र सरकार ने गोरखपुर में एम्स खोलने के साथ ही खाद कारखाना चालू कराया। बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर मुहैया कराए।

बीएचयू में विश्वस्तरीय सुविधाओं वाले कैंसर अस्पताल का निर्माण शुरू हो चुका है। कहा कि पहले केंद्र से राज्यों को मात्र 32 प्रतिशत राजस्व मिलता था लेकिन मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया है।

देश में सबसे पहले अटल जी ने चार, छह, आठ लेन हाईवे निर्माण की शुरुआत की थी। हमारे साथी नितिन गडकरी हर साल 10 हजार किमी हाइवे का निर्माण करा रहे हैं। 2017-18 में लक्ष्य रखा गया है कि हर साल 25 हजार किमी हाइवे का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन

भाषा की मर्यादा न भूलें विपक्षी

राजनाथ सिंह - फोटो : SELF
गृहमंत्री ने पीएम पर किए जा रहे जुबानी हमलों पर विपक्ष को सचेत किया कि भाषा की मर्यादा न भूलें। पीएम एक व्यक्ति नहीं, स्वयं में एक संस्था है। उनकी गरिमा और सम्मान की अनदेखी कदापि नहीं की जा सकती।
इस दौरान गृहमंत्री बनारस के लोगों से ठेठ बनारसी अंदाज में मिले। बातचीत की। कहा, ‘बनारस बहुत दिन बाद अईलीं। अउर का हाल-चाल हव तू लोगन क। जइसे नरेंद्र भाई मोदी के वोट देहले रहला लोग, ओही प्रकार से मजे में ए बार भी कमल के वोट दिहा’

गृहमंत्री ने भरोसा दिलाया कि भोजपुरी को जल्द आठवीं अनुसूची में शामिल कराया जाएगा। संघ प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण बयान पर कहा कि सही तरीके से समीक्षा होनी चाहिए।

अखिलेश और राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि काम बोलता नहीं बल्कि धरातल पर दिखाई पड़ता है। जनता को अपरिपक्व और अप्रेंटिसशिप वाली सरकार नहीं चाहिए। जनता इन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें