फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठे वादों और शर्तो पर वोट मांगती है भाजपा : राजबब्बर

Tue, 28 Feb 2017 04:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर
विज्ञापन
गाजीपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी और अमित शाह को निशाने पर लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने सोमवार को कहा कि भाजपा झूठे वादों और शर्तों पर वोट मांगती है। देश का प्रधानमंत्री विकास के बजाए श्मशान और कब्रिस्तान की बात करें, यह शर्म की बात है। सपा-कांग्रेस के गठबंधन से घबराई भाजपा को अपना कल श्मशान व कब्रिस्तान में दिखाई दे रहा है।  
विज्ञापन


राजबब्बर गाजीपुर जिले के जंगीपुर मंडी के समीप तथा गहमर इंटर कॉलेज परिसर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
 जंगीपुर विधानसभा के मंडी के समीप जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया।

पूरे भाषण में मोदी तथा अमित शाह पर बोलते रहे। कहा कि प्रधानमंत्री गुजरात से मोटा भाई लाकर प्रदेश में मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। पिछली बार भाजपा विस चुनाव से पहले मध्य प्रदेश से मुख्यमंत्री का चेहरा ले आई थी।

इस बार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का कोई चेहरा भाजपा को नहीं मिला। कहा कि आतंकवादियों के रिश्ते भाजपा से हैं। कहा कि हमारे पास हाथ की ताकत है और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास पांव की।
विज्ञापन


अब हाथ और पांव दोनों मिलकर प्रदेश में सरकार बनाएंगे। सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ होगा। मोदी किसानों का कर्ज माफ करके दिखाएं, कहने से कुछ नहीं होता। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का काम केवल झांसा देना

कहा, भाजपा के पास मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा नहीं - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि प्रधानमंत्री झांसों के राजा तथा झूठ के पुलिंदा हैं। पीएम बनने के बाद से ही जनता को झांसा देते आए हैं और इसी तरह पांच साल गुजार लेंगे। इस बार जनता पीएम के झांसे में नहीं आने वाली है।

राजबब्बर ने सपा उम्मीदवार डॉ. वीरेंद्र यादव के पक्ष में वोट मांगा। 
 गहमर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा समाज को बांट रही है। राजबब्बर ने कहा कि सपा व कांग्रेस प्रदेश को विकास की ओर ले जाने के प्रयास में जुटी है। यूपीए सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया था।

सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनते ही बिजली बिल हाफ किया जाएगा। उन्होंने लोगों से पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह को विजयी बनाने की अपील की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें