फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भारतीय हॉकी लीग में ललित से महंगे बिके राजकुमार पाल, 40 लाख की लगाई गई बोली

Mon, 14 Oct 2024 12:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

भारतीय हॉकी लीग में ओलंपिक खिलाड़ी राजकुमार पाल दो ओलंपिक खेल चुके ललित उपाध्याय से महंगे बिके। ललित 28 लाख तो राजकुमार पाल 40 लाख में बिके। 
विज्ञापन
ललित उपाध्याय व राजकुमार पाल - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल की तर्ज पर प्रस्तावित भारतीय हॉकी लीग में वाराणसी मंडल के दो हॉकी खिलाड़ियों की बोली लगाई गई। इसमें पहली बार ओलंपिक खेले गाजीपुर के राजकुमार पाल दो ओलंपिक खेल चुके ललित उपाध्याय से महंगे बिके। ललित उपाध्याय 28 लाख तो वहीं राजकुमार पाल 40 लाख की बोली लगाई गई। 

विज्ञापन


हॉकी को बढ़ावा देने के लिए आईपीएल की तर्ज पर हॉकी लीग का प्रस्ताव तैयार की गई है। इसके लिए खिलाड़ियों की नीलामी रविवार को हुई। लीग के लिए विभिन्न ने आठ टीम के खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई। 

खिलाड़ियों की बेस प्राइस 10 लाख रुपये थी। इसमें ललित उपाध्याय को यूपी रुद्रा के लिए खरीदा गया, जबकि राजकुमार को दिल्ली एसजी पाइपर्स ने खरीदा। ललित ने इसके लिए श्रीकाशी विश्वनाथ के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद सिर्फ खेलना और देश के लिए पदक लाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें