फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राजघाट पुल पर यात्रियों का आवागमन शुरू, पीपा पुल बनने के बाद होगी मरम्मत; वजह जान लें

Sat, 27 Dec 2025 12:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: राजघाट पुल पर मरम्मत का कार्य बंद कर दिया गया। इसके साथ ही यात्रियों के लिए पुल शुरू कर दिया गया है। ऐसे में शनिवार की सुबह से पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।  
विज्ञापन
राजघाट पुल यात्रियों के लिए शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजघाट पुल पर मरम्मत का काम शुक्रवार को उत्तर रेलवे की आपत्ति पर पीडब्ल्यूडी को रोकना पड़ा। शनिवार से पुल यात्रियों के लिए शुरू हो गया। पुल के बंद होने से शुक्रवार को पड़ाव-रामनगर मार्ग और रामनगर-सामनेघाट पुल, सामनेघाट-नगवा मार्ग, लंका चौराहा सुबह से शाम तक यातायात के दबाव में रहा। विश्वसुंदरी पुल समेत हाईवे पर भी रह-रहकर जाम राहगीरों को झेलना पड़ा। डाफी टोल प्लाजा और अखरी बाईपास से चितईपुर मार्ग तक दबाव रहा। किसी तरह लोग वाराणसी से पीडीडीयूनगर और पीडीडीयूनगर से वाराणसी का सफर कर रहे हैं। 23 दिसंबर की रात से राजघाट पुल के दोनों छोर नमो घाट और पड़ाव चौराहे पर बैरिकेडिंग की गई है।  

विज्ञापन


24 और 25 दिसंबर को मरम्मत कार्य किया गया, लेकिन शनिवार सुबह कार्य नहीं शुरू हो पाया। कर्मचारियों ने बताया कि अगले आदेश तक काम रोकने के लिए कहा गया है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि उत्तर रेलवे की आपत्ति के कारण मरम्मत कार्य को रोका गया। जल्द ही कार्य शुरू होगा।

इसे भी पढ़ें; New Year 2026: पांच लाख से अधिक पर्यटक आ सकते हैं काशी, इन रास्तों पर वाहनों की एंट्री रहेगी बंद
विज्ञापन


राजघाट पुल बंद होने से चंदौली, मिर्जापुर से आवाजाही करने वालों के लिए दिक्कत है। वाहनों के अत्यधिक दबाव से रामनगर चौराहा चोक है। रामनगर किला मार्ग से सामनेघाट पुल पर छोटे वाहनों की आवाजाही के चलते जाम लग रहा है। 15 से 20 मिनट की दूरी तय करने में 40 से 50 मिनट लग रहा है।

विज्ञापन

ऑनलाइन कंपनियों ने बंद कर दी डिलिवरी सेवा

राजघाट पुल बंद होने के कारण ऑनलाइन फूड डिलिवरी, ई-कॉमर्स कंपनियों और कैब सेवा देने वाली कंपनियों ने सेवाएं बाधित कर दीं। कज्जाकपुरा, विशेश्वरगंज क्षेत्र से पड़ाव की सेवाएं बाधित हैं। कूरिअर और ऑनलाइन फूड डिलिवरी वाले सेवा नहीं दे रहे हैं। इससे पहले रोज दो हजार डिलिवरी बॉय सर्विस के लिए राजघाट पुल से आवाजाही करते हैं।

क्या बोले अधिकारी
राजघाट पुल आज से चालू हो जाएगा। 15 फरवरी से पीपा का पुल बनाया जाएगा। पीपा पुल मार्च में चालू कराने के बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। -केके सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी

रेलवे और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। तय किया है कि मरम्मत बाद में कराई जाएगी। तकरीबन 90 से अधिक ट्रेनों की आवाजाही है। इसे देखते हुए ऐसा किया गया है। -सत्येंद्र कुमार जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें