बुधवार को अप ट्रेन 02309 राजेंद्रनगर टर्मिनल से शाम 7.10 बजे रवाना होगी जो पटना जंक्शन पर 7.25 बजे पहुंचेगी। इसके बाद रात 10.12 बजे पीडीडीयू नगर, 12.10 बजे प्रयागराज और 2.15 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। बृहस्पतिवार सुबह 7.40 बजे ट्रेन नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं डाउन में ट्रेन संख्या 02310 नई दिल्ली से 5.10 बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल 9.55 बजे, प्रयागराज जंक्शन 12.03 बजे, पीडीडीयू नगर रात 2.02 बजे पहुंचेगी। इसके बाद भोर में 4.40 बजे पटना जंक्शन और 5.15 बजे राजेंद्रनगर टर्मिनल पहुंचेगी।